अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रैक्टर रेत डलवाई गई नदी में, संयुक्त जांच में दो चौन माउंट मशीनों पर भी की कार्रवाई..
राज्य में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण और उत्खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई।
