नकटी गांव में घर उजड़ने के बाद पीड़ितों के बीच पहुंचे भूपेश बघेल और दीपक बैज, बोले- BJP ने बुलडोजर से दिखाई ताकत, विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा..
रायपुर के नकटी गांव में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति और तेज हो गई है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे।

