प्रत्येक दिन 8 ग्राहक करा रहे पीएम सूर्य घर का सेटअप इंस्टॉलेशन, विभागीय स्टॉफ, बैंकर्स, वेंडर्स और बिहान सदस्य के सामूहिक योगदान से मिल रहा हितग्राहियों क़ो लाभ..
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों में तेजी आई है। कलेक्टर के द्वारा बैंकर्स और वेंडर्स का संयुक्त बैठक और बिहान के महिला सदस्यों क़ो प्रशिक्षित कर कार्य में शामिल करने से रिजल्ट अच्छा आने लगा है।


