टीचर अपने घर मे लगवा रहा था जूए का दांव, नगर सैनिक, क्लर्क, पटवारी सहित 6 को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
गरियाबंद/ जुआ खेल रहे पटवारी, क्लर्क और नगर सैनिक समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि पकड़े गए आरोपियों को एक टीचर ही अपने घर के बाहर दांव लगवा रहा था। पुलिस ने मौके से 1.20 लाख रुपए से ज्यादा समेत अन्य सामान और वाहन बरामद किया है।


