5 साल की बच्ची का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले को रायगढ़ पुलिस ने महज 5 घंटे में सुलझाया, बच्ची को भी किया गया सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

शेयर करें...

रायगढ़// 5 साल की अबोध बच्ची का अपहरण कर 5 हजार की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपी को घटना के 5 घंटें के भीतर ही पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों द्वारा पैसा नहीं देने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

Join WhatsApp Group Click Here

इस संबंध में मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर लूट, किडनैपिंग की वारदातों का पटाक्षेप करने में जिला पुलिस अब तक सफल रही है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को पूंजीपथरा थाना में बच्ची की मां रेशमा चौहान पति राजाराम चौहान 30 साल निवासी चरेखैरा कोडकेल कुनकुरी जशपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी 5 साल की नाबालिक बच्ची रीतु चौहान को दो अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर मोटर सायकल से भाग गये और बच्ची के बदले 5 हजार रूपए मांग करने लगे और नहीं देने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर बच्ची को कहीं छिपाकर रखे हैं।

मामले की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने धारा 363, 364 क 511, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा सीएसपी रायगढ़ के मार्गदर्शन पर निरीक्षक मनीष नागर अपनी टीम के साथ अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गए। वहीं सक्रियता और मुस्तैदी दिखाते हुए महज 5 घंटे के भीतर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए घटना के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में से नाम क्रमशः हुबलाल सोनवानी पिता लक्ष्मीप्रसाद 34 साल निवासी कुड़ेकेला थाना बतौली सरगुजा और विश्वनाथ तिग्गा पिता सियाराम तिग्गा 29 साल निवासी बरडीह (मंगारी) धौरपुर सरगुजा है। वही पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक क्र. CG 15 DF 0276 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Scroll to Top