बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.610 किलो गांजा के साथ अंतरजिला तस्करी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार..
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलाईगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 7.610 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

