भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सारंगढ़ की नई टीम का गठन, सरिया के पवन, आकाश और शिवांशु गुरु को मिली अहम जिम्मेदारी..
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय राहुल टिकरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल की अनुशंसा पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।

