शिक्षकों को 3 साल में मिलेगी पदोन्नति, नहीं करना होगा 5 साल के अनुभव का इंतजार, सरकार ने एक बार के लिए नियमों में किया बदलाव .
रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती और पदोन्नति नियम में बदलाव किए हैं। इससे शिक्षकों की पदोन्नति के लिए न्यूनतम अनुभव 5 साल से घटाकर 3 साल कर दिया गया है। यह व्यवस्था केवल एक बार के लिए की गई है। सरकार के इस फैसले से लगभग 28

