रायगढ़ : जिला कलेक्टर ने नाईट कर्फ्यू का किया ऐलान.. स्कूल, आंगनबाड़ी बंद करने की भी घोषणा..

शेयर करें...

रायगढ़/ जिले में आज रात 10 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है। जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी बंद करने की भी घोषणा कर दी गई है।कलेक्टर भीम सिंह ने सीएम के निर्देश के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें जिले में कोरोना के 346 एक्टिव केस मिले हैं। बताते चलें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मेें कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाईन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top