जमीन विवाद में दो पक्षो में गैंगवार, सड़क पर तलवार और स्टिक लेकर दौड़ाया, युवक ने थाने में घुसकर बचाई जान, अपहरण का भी प्रयास..
बिलासपुर// बिलासपुर में जमीन विवाद के चलते कार सवारों ने बाइक सवार एक युवक को अगवा करने का प्रयास किया। आरोपियों ने युवक को स्टिक, रॉड और तलवार लेकर मारने के लिए भी दौड़ा लिया। किसी तरह वह जान बचाकर थाने पहुंचा और जानकारी दी। वहीं पीछा करते हुए आरोपी भी थाने तक पहुंच गए।
