खाने को लेकर गर्ल्स हॉस्टल में हंगामा, सहायक आयुक्त को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, निरीक्षण के लिए पहुँचा था अधिकारी..
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)// जिले में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। भोजन नहीं मिलने और गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंचे आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सहित अन्य अफसरों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। जानकारी मिलने पर SDM व पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों

