महाराजपुर स्कूल में शिक्षक के खिलाफ बच्चों और पालकों का प्रदर्शन, तत्काल दूसरे स्कूल भेजे गए सहायक शिक्षक..
सरिया क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला महाराजपुर में एक सहायक शिक्षक के कथित दुर्व्यवहार और कार्यशैली को लेकर बच्चों व पालकों का विरोध सामने आया। शनिवार सुबह छात्र-छात्राएं और ग्रामीण स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए और शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग करने लगे।

