शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सांकरा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत मूल्यांकन संपन्न हुआ। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन और खंड चिकित्सा अधिकारी बरमकेला डॉ. अवधेश पाणिग्राही के नेतृत्व में यह प्रक्रिया पूरी की गई। मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता को परखना तथा उनमें लगातार सुधार करना है।
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चला मूल्यांकन
मूल्यांकन के लिए आंध्र प्रदेश से डॉ. सिद्धार्थ जी और ओडिशा से डॉ. महेंद्र बेहरा असेसर के रूप में सांकरा पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र में 12 सर्विस पैकेजों के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं, व्यवस्थाओं और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का आकलन किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक धारा और जिला लेखा प्रबंधक मनोज साहू का विशेष सहयोग रहा।
बेहतर कामों की सराहना, कमियों में सुधार के निर्देश
विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक ईश्वर दिनकर ने बताया कि असेसर टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने केंद्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना की, वहीं कुछ कमियों को चिह्नित कर आवश्यक सुधार के सुझाव भी दिए। इन कमियों को दर्ज कर लिया गया है और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में NQAS जिला नोडल अधिकारी डॉ. गोस्वामी, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. संतोष प्रधान, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ऋषभ शर्मा, सेक्टर अधिकारी मनोज चौधरी, पर्यवेक्षक राधेश्याम सिदार और विद्या शंकर उरांव उपस्थित रहे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सांकरा की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) नागेश्वरी साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रंजीता चौहान, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी चक्रधर पटेल, ग्राम पंचायत सरपंच दीक्षा प्रधान सहित प्रीति चौहान, दिव्या पटेल, चमेली पटेल, पूजा सिदार, पुष्पालता नायक, प्रतिभा कुर्रे, जनार्दन साहा, डिलेश मेहर और एमटी संतोषी कालो भी मौजूद रहीं। इसके अलावा सरिया सेक्टर के समस्त CHO, RHO, मितानिन और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के समन्वित प्रयासों से मूल्यांकन कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना और आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


