छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती : शिक्षक व सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की नयी तारीखें जारी, जानें लास्ट डेट और परीक्षा की तारीख..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शिक्षक भर्ती परीक्षा और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का दोबारा मौका दिया है। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 14 अक्टूबर को इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। ये आदेश लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव और बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर मामले में 9 अक्टूबर 2026 को दिए गए आदेश के अनुपालन में जारी किए गए हैं।

शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषयों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। आदेश के अनुसार, संबंधित विषयों के लिए विज्ञापन में निर्धारित दिव्यांगता श्रेणियों में आने वाले पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया जाएगा। इनमें दृष्टिबाधित (B-Blind), सेरेब्रल पाल्सी (CP-Cerebral Palsy), दोनों हाथों से संबंधित दिव्यांगता (BA-Both Arms), ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के हल्के स्तर (ASD Mild) और कुष्ठ रोग से उपचारित (LC-Leprosy Cured) जैसी श्रेणियां शामिल हैं। इन श्रेणियों की पात्रता विषय के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।

सहायक शिक्षक भर्ती में भी दोबारा आवेदन

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए भी दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का नया अवसर दिया गया है। जारी आदेश में दृष्टिबाधित (B-Blind), श्रवणबाधित (D-Deaf) और सेरेब्रल पाल्सी (CP-Cerebral Palsy) श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन की शुरुआती तारीख और अंतिम तारीख समान रखी गई है। अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडल के आदेश के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधारने के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। सुधार की प्रक्रिया 2 नवंबर को शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र 16 जिला मुख्यालयों में निर्धारित किए गए हैं।

इस डेट को होगी शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

दोनों आदेशों में परीक्षाओं की तारीख अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा : 6 दिसंबर 2026, रविवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा : 20 दिसंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और विस्तृत विज्ञापन से जुड़ी जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्राप्त कर सकते हैं।

Scroll to Top