शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन था। सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस ने साय सरकार को कानून व्यवस्था, किसान, बेरोजगारी और नकटी विस्थापन्न के मुद्दे पर घेरा।
सत्र के अंतिम दिन होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव पर सत्र के अंतिम दिन चर्चा होगी। यानि इस अविश्वास प्रस्ताव पर 17 जुलाई को चर्चा होगी।
कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का किया समर्थन
अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि खाद नहीं मिल रहा है। उन्होंने भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ़ से काम किए ही नहीं जा रहे है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है और सरकार केवल बयान देने का काम कर रही है। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। हम इसका समर्थन कर रहे हैं। कृषि बीज विकास निगम कुल जरूरत का 30 फीसदी बीज ही दे रही है। विक्रम मंडावी ने समर्थन करते हुए कहा कि खाद नहीं मिल रहा है और बिजली की दिक्कत है।
राज्य गठन के बाद 10वां अविश्वास प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से अब तक यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10वां अविश्वास प्रस्ताव है।।इससे पहले बघेल सरकार के दौरान भी बीजेपी बघेल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के साथ साथ मतदान की प्रक्रिया भी होती है। 17 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में विपक्ष सरकार पर आरोप लगाने का काम करेगा। इस चर्चा के जवाब में सत्ता पक्ष इन आरोपों का जवाब देगा।



