कनकबीरा पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में चौकी कनकबीरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ सराईपाली बॉर्डर के पास ग्राम कलगीडीपा क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

दो प्लास्टिक झोलों में भरकर ला रहा था शराब

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महेश कुमार निषाद पिता स्व. गणेशाराम निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कलगीडीपा चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ को पकड़ा। आरोपी नाला की ओर से आते दिखाई दिया, जिसके कब्जे में दो प्लास्टिक झोले मिले।तलाशी लेने पर झोलों में 5-5 लीटर के पॉलिथीन पैकेटों में भरी कुल करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 230/26 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक पवन कुमार जांगड़े, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला और अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top