शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत चौकी कनकबीरा पुलिस ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 49 लीटर 540 एमएल अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।
पहली कार्रवाई: स्कूटी से हो रहा था परिवहन
पहले मामले में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर शेख रशीद और अनिल यादव को पकड़ा। इनके पास से देसी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। स्कूटी की डिक्की और थैलों में छिपाकर शराब ले जाई जा रही थी। कुल मिलाकर कई लीटर देसी शराब और स्कूटी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई: अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए
दूसरे मामले में लंबोदर लौतरे और ललित डनसेना को मोटरसाइकिल पर अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इनके पास से बड़ी मात्रा में व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
तीसरी कार्रवाई: बाइक से देसी और अंग्रेजी शराब की सप्लाई
तीसरे मामले में नीरज अग्रवाल और चुमुक लाल पटेल को बिना नंबर की बाइक से शराब ले जाते पकड़ा गया। इनके पास से देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही बाइक जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में हीराधर नाग, भीमसेन, जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


