छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की विधावाओं को अनुकम्पा नियुक्ति देने का फैसला : महिलाओं ने गजमाला से CM साय का किया स्वागत..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार दिवंगत पंचायत शिक्षकों की विधवाओं और आश्रित परिजनों को नौकरी देगी। इस फैसले के बाद महिलाएं सरकार का शुक्रिया अदा करने CM हाउस पहुंचीं। दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ की महिलाओं ने मुख्यमंत्री साय को गलमाला पहनाकर आभार जताया।

Join WhatsApp Group Click Here

महिलाओं ने CM विष्णुदेव साय से कहा कि, हमें लम्बे संघर्ष के बाद आज यह सम्मान मिला है। आपने हमें बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सभी बहनों के साथ हमारी सरकार हमेशा खड़ी है। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।

कैबिनेट में लिया गया है फैसला

बता दें कि, 16 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्णय लिया था। 6 साल से भी अधिक समय से ये महिलाएं आंदोलन कर रही थीं।

पिछली कांग्रेस सरकार के समय इन विधवाओं ने सिर मुंडवाकर आंदोलन किया था। संघ के सदस्यों ने बताया कि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों ने 300 दिनों तक लगातार आंदोलन किया गया था। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, गौरी शंकर श्रीवास भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने मौजूद रहे।

Scroll to Top