सैनिक स्कूल में चयनित जयश सिदार को राज्यपाल रामेन डेका ने किया सम्मानित, शौर्य दिवस समारोह में मिली बड़ी उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष..

शेयर करें...

रायगढ़// जिले के होनहार विद्यार्थी जयश सिदार ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सैनिक स्कूल में चयनित होने पर जयश को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शौर्य दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका के हाथों सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से परिवारजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

Join WhatsApp Group Click Here

सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल रामेन डेका ने जयश सिदार को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

माता-पिता के मार्गदर्शन और सहयोग से मिली सफलता

जयश सिदार, पिता सुदर्शन सिदार एवं माता पुष्पलता सिदार के सुपुत्र हैं। उनके पिता सुदर्शन सिदार संकुल केंद्र बड़े भण्डार में संकुल शैक्षिक समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता पुष्पलता सिदार शिक्षिका हैं। जयश की इस उपलब्धि के पीछे उनकी स्वयं की मेहनत और निरंतर प्रयासों के साथ माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों का मार्गदर्शन और सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।

क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा

जयश की इस उपलब्धि से परिवार और समाज में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते हुए शिक्षा एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

सैनिक स्कूल में चयन और राज्यपाल के हाथों सम्मानित होना जयश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनकी सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने का हौसला देगी।

Scroll to Top