महादेव मंदिर प्रांगण के बरगद छाँव में हुआ सुशासन शिविर, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और अतिथियों ने किया सामग्री वितरण..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सुशासन तिहार शिविर जिले के विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत कान्दुरपाली के आश्रित ग्राम पुजेरीपाली केवटीन देऊल स्वयंभू महादेव मंदिर प्रांगण के 2 विशाल बरगद पेड़ के नीचे सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर जनविश्वास का सशक्त केंद्र बनकर उभरा। शिविर में कान्दुरपाली क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पुरुष सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचे और अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखा।

Join WhatsApp Group Click Here

शिविर में कुल 615 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व 60, खाद्य 75, समाज कल्याण 60, पीएम आवास 50, मनरेगा 20, शिक्षा 1, पशु विभाग 4, कृषि 3 एवं अन्य से संबंधित आवेदन शामिल रहे। विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सहित प्रदीप सतपथी आदि अतिथियों ने मछली जाल, आय प्रमाण पत्र, बी 1, किसान पुस्तिका, टीकाकरण आदि वितरित किया।

अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ की, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने प्रत्येक विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर आवेदन व हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने समाधान शिविर को प्रशासन और आमजन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की।

बस से शिविर गए अधिकारीगण

पेट्रोल डीजल बचत करने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर जिला मुख्यालय सारंगढ़ से पुजेरीपाली लगभग 35 किलोमीटर की दूरी में सुशासन शिविर आने जाने के लिए जिले के अधिकारियो ने बस का उपयोग किया।

Scroll to Top