शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// डीपीआईआईटी एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 17 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से जगदम्बा लॉ फॉन्टेन रिसोर्ट ग्राम-टिमरलगा रायगढ़ रोड में एक विशेप स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, इस निःशुल्क कार्यशाला का मुख्य उदेश्य जिले के उद्यमियों, उद्योगपतियों, कॉलेज छात्रों और स्वरोजगार व नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाने के इच्छुक सभी व्यक्तियों को एक मंच पर लाना है।
कार्यक्रय में स्टार्टअप विशेषज्ञयों और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नया बिजनेस शुरू करने की प्रक्रिया, आधिकारिक पंजीयन, सरकारी योजनाओं के तहत् वित्तीय सहायता और व्यवसाय विस्तार से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएगी। यह कार्यशाला उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जो नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते है या अपने मौजूदा व्यवसाय को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते है कार्यशाला में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। सभी इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए अधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक़ https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScCxYxu–NJF3Iz3jUIlS2_1PU3t56Z_EJrClm5pSslARUmFA/viewform पर क्लिक करके या क्यूआर कोड को स्कैन करके तुरंत अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।


