नदिगांव में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 84 जांच में 12 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान, ग्राम पंचायत और त्रीलोचन नेत्रालय के सहयोग से मिली ग्रामीणों को सुविधा..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया तहसील के ग्राम पंचायत नदिगांव में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच और संबलपुर स्थित त्रीलोचन नेत्रालय के संयुक्त सहयोग से लगाए गए इस शिविर में कुल 84 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जबकि 51 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

Join WhatsApp Group Click Here

विशेषज्ञों ने की आंखों की जांच

शिविर में त्रीलोचन नेत्रालय, संबलपुर की ओर से डॉ. अच्युत मिश्रा, अर्चिता लुहा, तृप्ति मिहिर, सुमंत भोई और महेश साहू उपस्थित रहे। टीम ने कंप्यूटर आधारित तकनीक से मरीजों की आंखों की जांच की और जरूरत के अनुसार परामर्श दिया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आंखों की समस्याओं की जांच कराने और उपचार संबंधी सलाह लेने का अवसर मिला।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिया सहयोग

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नदिगांव के सरपंच गौरीशंकर बिश्वाल, उपसरपंच दृष्टिदेव प्रधान, संपद यादव, गोवर्धन यादव, गायनान बिश्वाल और विकास बिश्वाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में सरपंच और ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस शिविर से ग्रामीणों को आंखों की जांच के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। निःशुल्क जांच, चश्मा वितरण और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों की पहचान से जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को आगे भी आयोजित करने की जरूरत बताई।

Scroll to Top