शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// बरमकेला ब्लॉक के सरिया चौहान पारा में बंद शासकीय प्राथमिक शाला को आखिरकार ग्रामीणों के संघर्ष और धरना प्रदर्शन के बाद पुनः खोल दिया गया। यह स्कूल पिछले 42 वर्षों से संचालित था और युक्तिकरण नीति के तहत बंद कर दिया गया था।
स्कूल की बंदी से चौहान समाज और अन्य ग्रामीण वर्ग के बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे थे। प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने 8 जुलाई को स्कूल प्रांगण के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ताला खोलकर स्कूल को पूर्ववत संचालन का आदेश दे दिया।
स्कूल खुलते ही बच्चों और ग्रामीणों के चेहरे खिले
ग्रामीण चंद्रशेखर चौहान ने बताया कि स्कूल बंद होने से पूरे गांव के लोग चिंतित थे। बच्चों की पढ़ाई रुकने से सभी परेशान थे। अब स्कूल खुलने पर पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।
शांति व्यवस्था में पुलिस रही मुस्तैद
धरना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाले रखा। पूरे दिन पुलिस जवान धरना स्थल पर तैनात रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखी।
धरने में चौहान समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल बाघे, ब्लॉक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, राजू चौहान, पार्षद राजेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, किशोर नंद, हुरषिकेशन चौहान, आनंद राम चौहान, भरतलाल चौहान, बलराम चौहान, डमरू चौहान, अंत राम चौहान, आशीष चौहान, महेंद्र चौहान, भविस चौहान, अन्तर्यामी चौहान, भोगीलाल चौहान, सुदर्शन चौहान समेत सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं शामिल रहीं।
✅ टैग्स: #सारंगढ़ #बरमकेला #सरिया_चौहान_पारा #शिक्षा_विभाग #धरना #स्कूल_खुला #ग्रामीण_संघर्ष #छत्तीसगढ़_समाचार


