शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले में किसानों की फसलों और खेतों का सटीक डेटा तैयार करने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे का अभियान शुरू हो गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ग्राम सालर के किसान के खेत में जाकर इस कार्य का भौतिक सत्यापन और अवलोकन किया। जिले में 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक डिजिटल क्रॉप सर्वे होगा, जिसमें कुल 752 गांव के 5,34,759 खसरों का सर्वे कुल लक्ष्य शामिल हैं।
Join WhatsApp Group
Click Here
सर्वे की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने स्वयं खेतों का निरीक्षण किया और राजस्व विभाग के मैदानी अमले राजस्व निरीक्षक और पटवारी को गुणवत्ता के साथ सही आंकलन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम सारंगढ़ उमेश कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर राणा विजय, तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।


