प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली सराहना: डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रशंसा..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सराहना मिली है। प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली से जारी दो अलग-अलग पत्रों में देश के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों ने डॉ. सिंह के शोध कार्य की सराहना की है।

Join WhatsApp Group Click Here

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने पत्र में पुस्तक को “बेहद शोधपूर्ण और उपयोगी” बताते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र की पीसबिल्डिंग कमीशन की कार्यप्रणाली को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने लिखा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य और संघर्षों के बीच शांति स्थापना के प्रयासों को समझने के लिए इस तरह के अध्ययन की आवश्यकता है।

वहीं, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास ने भी डॉ. सिंह को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण प्रकाशन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है और इसे तैयार करने में किए गए समर्पित प्रयास सराहनीय हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. संतोष कुमार सिंह को उनके अकादमिक एवं पेशेवर जीवन में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं भी दी हैं।

गौरतलब है कि डॉ. सिंह की यह पुस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापना के संस्थागत ढांचे और संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर केंद्रित है, जो शोधार्थियों और नीति-निर्माताओं के लिए उपयोगी मानी जा रही है।

Scroll to Top