शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम बुदबुदा-पंचधार मार्ग स्थित नाले में एक शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नाले के पानी में शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है और पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाने, पंचनामा की कार्रवाई और पहचान कराने की प्रक्रिया में जुटी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मौत किन परिस्थितियों में हुई और मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद समाचार को अपडेट किया जाएगा।



You must be logged in to post a comment.