CSC केंद्रों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, डिजिटलाइजेशन से जोड़ने प्रशिक्षण का किया जा रहा आयोजन..

शेयर करें...

सरगांव/ सीएससी संचालकों के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर से संबंधित विशेष प्रकार की जानकारी प्रदान की जा रही है। आज नगर पंचायत सरगांव की ओम कंप्यूटर सेंटर में सरगांव सेक्टर की कुल 26 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बैतलपुर सेक्टर की कुल 26 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया था. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटलाइजेशन से जुड़ना है ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़े एवं अपना काम सुचारू रूप से करें.

Join WhatsApp Group Click Here

सीएससी संचालक परमानंद साहू से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों जैसे सेक्टर अनुसार गर्भवती महिलाओं की जानकारी, स्तनपान कराने वाली महिलाओं की जानकारी, 0 से 3 माह के बच्चों की जानकारी, 3 माह से 6 साल के बच्चों की जानकारी, किशोर वय लड़कियों एवं लड़कों की जानकारी व आंगनबाड़ी संचालन के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 52 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस अवसर पर सरगांव सेक्टर की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर चंद्रिका कुर्रे एवं बैतलपुर सेक्टर की आंगनबाड़ी सुपर वाइजर भगवती चंद्राकर उपस्थित रही।

Scroll to Top