सरगांव प्रेस क्लब के नवपदाधिकारियों का विधायक धरमलाल कौशिक से सौजन्य मिलन, पत्रकारिता के दायित्वों पर हुई सार्थक चर्चा

शेयर करें...

मुंगेली//सरगांव प्रेस क्लब के नवपदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सौजन्य एवं शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक धरमलाल कौशिक का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक कौशिक ने प्रेस क्लब के नवपदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त चौथा स्तंभ है, जो समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। पत्रकारों की निष्पक्ष एवं जिम्मेदार भूमिका लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान है।
बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि जनता की समस्याएं समय पर शासन-प्रशासन तक पहुंच सकें और उनका प्रभावी समाधान हो सके।
विधायक धरमलाल कौशिक ने विश्वास व्यक्त किया कि सरगांव प्रेस क्लब जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ प्रमुखता से उठाते हुए क्षेत्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से तथ्यपरक, निर्भीक और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरगांव प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सौजन्य भेंट आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top