शेयर करें...
रायपुर/ स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार का मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक आज प्रदेश में 2958 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है. इसके साथ ही 2614 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. जबकि आज 16 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई. शुक्रवार को प्रदेश में 30884 लोगों की टेस्टिंग की गई.
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 225, राजनांदगांव 194, बालोद 71, बेमेतरा 22, कबीरधाम 62, रायपुर 336, धमतरी 94, बलौदाबाजार 118, महासमुंद 90, गरियाबंद 38, बिलासपुर 140, रायगढ़ 229, कोरबा 244, जांजगीर-चांपा 277, मुंगेली 46, जीपीएम 7, सरगुजा 78, कोरिया 43, सूरजपुर 49, बलरामपुर 44, जशपुर 27, बस्तर 167, कोंडागांव 78, दंतेवाड़ा 70, सुकमा 38, कांकेर 89, नारायणपुर 15, बीजापुर 66 अन्य राज्य 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


