भारी मात्रा में कोकीन के साथ पुलिस ने 7 तस्करो को किया गिरफ्तार…

शेयर करें...

रायपुर/ नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में 7 और कोकीन पैडलर्स की गिरफ्तारी की गई है। UP के प्रयागराज और बिलासपुर से गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों से भारी मात्रा में कोकीन भी बरामद किया गया है। पुलिस जल्द इसमें बड़ा खुलासा कर सकती है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें इसके पहले रायपुर पुलिस ने बैरन बाजार इलाके से दो ड्रग्स पैडलरों को पकड़ा था। दोनों से पूछताछ के बाद ही पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इन नामों के सामने आने के बाद अब पूरे रायपुर में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी श्रेयांस ने पूछताछ में कबूल किया था कि वो मुंबई से ड्रग्स को मंगवाता था और राजधानी के कई बड़ी पार्टियों में इसकी सप्लाई भी करता था। अनुमान लगाया जा रहा है मुंबई से जिन लोगों से आरोपी ने ड्रग्स मंगवाये थे, इन सभी को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Scroll to Top