शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार, 13 नवंबर की शाम बोन्दा मंडल के ग्राम बोन्दा में मंडल स्तरीय जनचौपाल का आयोजन किया गया। जैतखाम बाबा साहेब अंबेडकर मोहल्ले में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्य को लेकर चर्चा की।

वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के अध्यक्ष उग्रसेन साहू और बोन्दा मंडल अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। जनचौपाल में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मताधिकार के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों की भागीदारी पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू, महामंत्री हिमांशु पाणीग्राही, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, प्रभारी नंदकिशोर विश्वाल, मुकेश ओगरे, विशाल राजपूत, रामचंद्र पटेल, हीरालाल पटेल, रुपधर पटेल, रामजीत, दुर्गेश सिदार, रूप पटेल, अगनू पटेल, बसंत पटेल, बीडीसी प्रतिनिधि संतोष चौहान, जितकुमार रात्रे, उपेंद्र पात्रे, बजरंग अग्रवाल, नरेश साहू, प्रेम साहू, खिरो पटेल, रवि डनसेना, दुर्गेश, हेमराम डनसेना और ललित डनसेना सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनचौपाल के माध्यम से कांग्रेस ने गांव स्तर पर अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं की सहभागिता से मतदाता जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया।



You must be logged in to post a comment.