घायल मुर्गे को थाना लेकर पहुंची महिला, पड़ोसी पर चोरी कर मारने की कोशिश करने का लगाया आरोप, शिकायत दर्ज..

शेयर करें...

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला घायल मुर्गा को लेकर थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने इसे चोरी कर लिया था और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था। इस शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पड़ोसी पर केस दर्ज करने की मांग की गई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

ग्राम सिल्दहा निवासी जानकीबाई बिंझवार ने पुलिस को बताया कि वह देसी मुर्गा पालन करती है। उसके घर में मुर्गें हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला के मुताबिक एक को पड़ोसी ने चोरी कर घायल कर दिया। ये शिकायत लेकर महिला के साथ उसका पति मालिकराम भी थाने पहुंचा था। उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला बोली- पहले चोरी किया और मारकर किया घायल

महिला जानकीबाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया है।

मुर्गे के नाम पर पहले भी हुआ था विवाद

महिला जानकी बाई ने बताया कि इसके पहले भी उन्होंने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। इस घटना को लेकर पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

थाना प्रभारी बोले- महिला ने की है शिकायत

रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी। महिला की शिकायत लेकर उसे समझाइश दी गई है। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है।

Scroll to Top