CG ASSEMBLY ELECTION 2023 : कांग्रेस ने जारी किया ‘भरोसे का घोषणापत्र’ : धान की कीमत 3200 रुपए देंगे, नहीं करेंगे शराबबंदी, महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी, देखें विवरण..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। सबसे बड़ी घोषणा कांग्रेस ने 3200 रुपए में धान खरीदी की कर सबको चौंका दिया है। साथी ही बताया गया कि शराबबंदी नहीं होगी। रायपुर के राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव में इसे लॉन्च किया। इनके अलावा संभागवार अलग-अलग नेताओं ने इसे जारी किया।

Join WhatsApp Group Click Here

कुमारी सैलजा ने कहा कि, ये भरोसे की सरकार है, इसलिए क्योंकि हम वादा पूरा करते हैं। पिछली बार हमारी सरकार बनी और पहली ही कैबिनेट में किसानों के ऋण माफ किए। ये भरोसे की बात होती है। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपए हमने माफ किए। सिर्फ घोषणाएं नहीं की, हमारे विकास कार्यों का तांता लगता रहा।

कांग्रेस ने ये वादे किए….

  • किसानों की कर्ज माफी
    3200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी
  • 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
  • 200 यूनिट बिजली फ्री
  • सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुक्त शिक्षा
  • तेंदूपत्ता का प्रति बोरा ₹600 और ₹400 सालाना बोनस भी
  • भूमिहीनों को मिलेंगे 10 हजार रुपए हर साल
  • गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी
  • साढ़े 17 लाख गरीब परिवार को आवास
  • लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए प्रति किलो
  • अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
  • दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज
  • तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
  • परिवहन व्यवसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
  • 709 नए RIPA का होगा निर्माण
  • अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • स्वा सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
  • जातिगत जनगणना कराई जाएगी
  • युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में 50% सब्सिडी देंगे।
  • अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध

कुमारी सैलजा ने सरकार बनाने पर जातिगत जनगणना कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि, पीएम जगह-जगह जाकर बताते हैं कि उनकी जाति क्या है, लेकिन चाहते हैं कि कोई और न बताए। आंकड़े जब तक सामने नहीं आएंगे तब तक लोगों के विकास के लिए उचित योजनाएं तैयार नहीं हो पाएगी। इसलिए हम जातिगत जनगणना करवाएंगे।

अलग-अलग संभागों में अन्य नेताओं ने जारी किया घोषणापत्र

बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सरगुजा में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, बिलासपुर में डॉ. चरणदास महंत, दुर्ग में ताम्रध्वज साहू और कवर्धा में घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो. अकबर घोषणापत्र जारी करेंगे। अब तक मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी अलग-अलग मंच से 17 घोषणाएं कर चुके हैं।

कांग्रेस ने 17 घोषणाएं की है

छत्तीगसढ़ में 2 चरण में विधानसभा चुनाव होना है इसके लिए लगातार कांग्रेस-बीजेपी प्रचार कर रही है। इसी बीच कांग्रेस ने अलग-अलग मंच से 17 घोषणाएं की है। जिसमें किसानों के लिए कर्ज माफी, गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और 10 लाख तक मुफ्त इलाज जैसी घोषणाएं हैं।

बीजेपी 3 नवंबर को लॉन्च कर चुकी है घोषणा पत्र

छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी मोदी की गारंटी नाम से अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। इसे 3 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया है। शाह ने बड़ा वादा किसानों और धान खरीदी को लेकर करते हुए कहा कि हम सत्ता में आए तो कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए में खरीदेंगे। बीजेपी ने मजदूरों को 10 हजार रुपए देने का वादा भी किया है। वहीं शादीशुदा महिलाओं को 12 हजार रुपए मिलेंगे।

इसके अलावा शाह ने कहा कि बीजेपी रामलला दर्शन योजना शुरू करेगी, इसमें राज्य के गरीबों को अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ का भांजा (भगवान राम) अपने घर (अयोध्या) जा रहा है। इसके दर्शन आपको जरूर कराएंगे।

Scroll to Top