युवा कांग्रेस के सक्ति जिला प्रभारी बने अंकित गौरहा, शीर्ष नेताओं के भरोसे पर खरा उतरने कही बात..
भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत अंकित गौरहा को सक्ति जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुशंसा पर की गई है।
