नकटी गांव में बुलडोजर एक्शन पर घिरी सरकार, कलेक्ट्रेट और ओपी चौधरी के बंगले के बाहर प्रदर्शन के बाद सीएम हाउस तक पहुंचा विरोध..
राजधानी रायपुर में नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई अब सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संकट बनती जा रही है। तीन दिन पहले 80 मकानों पर चली बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब राजधानी की सड़कों तक पहुंच गया है।
