उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने तेतला घटना पर कलेक्टर व एसपी से चर्चा कर ली जानकारी, पीडि़त व परिजनों के हर संभव मदद के दिए निर्देश.
रायगढ़/ उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने तेतला के शक्ति पेपरमिल में मजदूरों की तबीयत बिगडऩे के मामले के संज्ञान में आते ही कलेक्टर यशवंत कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह से चर्चा कर ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मजदूरों के इलाज में कही कोई कमी न रखी जाए।


