आरक्षक के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद थाना को किया गया सील, थाना क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील, दर्जनों सैंपल भेजा गया जांच के लिए..
मुंगेली// जिले के फास्टरपुर में पदस्थ पुलिस आरक्षक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से फास्टरपुर थाने को सील कर क्वारंटाइन सेंटर बना दिया गया है और थाने में कार्यरत तमाम पुलिस कर्मियों को थाने के भीतर ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।





