“एक मोबाइल का दान, शिक्षा के लिए वरदान” कार्यक्रम के तहत मोबाइल वितरण कार्यक्रम का बरमकेला में हुआ आयोजन, छ. ग. स. शिक्षक फेडरेशन के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया शिक्षकों का सम्मान..
रायगढ़/ विगत मार्च 2020 से कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण के कारण पूरे देश में सभी स्कूलें बन्द हैं। जिसके कारण पढ़ाई का कार्य पूर्ण से प्रभावित हो गया था। यही स्थिति छत्तीसगढ़ में भी है। किंतु शिक्षा सत्र 2020-21 के शुरुआत में छ ग शासन द्वारा “पढ़ई तुंहर दुआर” अंतर्गत ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की
