बिजली विभाग में पदस्थ मुख्य लाइन इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बिजली आफिस के पार्किंग परिसर में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस..
रायगढ़/ आज सुबह 6 बजे के समीप एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई। जिसके मुताबिक जब कुछ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक शव को फांसी के फन्दे से झूलते हुए देखा। मृतक ने बिजली ऑफिस के पार्किंग परिसर में घटना को अंजाम दिया है । जिसकी सूचना तत्काल सिटी कोतवाली को दी गई।

