शेयर करें...
मरवाही/मरवाही जनपद पंचायत के तेंदूमुड़ा ग्राम पंचायत में आज एक खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य करते हुए एक किसान ट्रैक्टर पलटने से बाल-बाल बचा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में रोपा लगवाने हेतु ट्रैक्टर से खेत में जुताई कर रहा था उसी समय खेत में बने गड्ढे पर एक टायर फस गया, जिसकी वजह से ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ पाया और ड्राइवर के ज्यादा एक्सीलेटर देने से ट्रैक्टर वहीं पास उल्टा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर चलाते हुए ड्राइवर इंजन में फस गया और साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर से बाहर निकलने का प्रयास किया, जिसे आसपास खड़े किसानों ने उसे बाहर निकाल लिया। ट्रैक्टर ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है।
देखें हादसे का वीडियो:-


