सरिया की बेटी गुंजन मेहर का नेशनल योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन, घर आगमन पर नगर में हुआ भव्य स्वागत..

सरिया नगर के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब गुंजन मेहर का चयन राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक महाराष्ट्र के संगमनेर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के कई राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सरिया की बेटी गुंजन मेहर का नेशनल योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन, घर आगमन पर नगर में हुआ भव्य स्वागत.. Read More »

बुदबुदा में जागरूक ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, पानी टंकी परिसर किया साफ..

सरिया तहसील के ग्राम बुदबुदा में स्वच्छता को लेकर सराहनीय पहल देखने को मिली। वार्ड नंबर 1 में स्थित पानी टंकी परिसर के आसपास लंबे समय से घास-फूस और कचरा पसरा हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए गांव के जागरूक लोगों ने खुद आगे बढ़कर श्रमदान के जरिए साफ-सफाई की।

बुदबुदा में जागरूक ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, पानी टंकी परिसर किया साफ.. Read More »

बंद कमरे में लकड़ी या कोयला जलाकर सोना हो सकता है जानलेवा, शीतलहर एवं ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी..

शीतलहर एवं ठंड का दौर शुरू हो गया है, जिसको ध्यान में रखते हुए उससे बचने के लिए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एफ आर निराला ने सुझाव दिया है।

बंद कमरे में लकड़ी या कोयला जलाकर सोना हो सकता है जानलेवा, शीतलहर एवं ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी.. Read More »

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की जिले में शुरुआत, पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा मजबूती..

सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बुदबुदा में भी राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। यहां कुल 39 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के RHO जनार्दन साहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा पाव और मितानिन रिंकी पटेल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में सक्रिय रूप से सेवाएं दी गईं।

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की जिले में शुरुआत, पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा मजबूती.. Read More »

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की टीम घोषित, गिल की छुट्टी, किशन रिटर्न और सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी..

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार क्रिकेट का यह महाकुंभ भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ गया है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की प्रीमिलरी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की टीम घोषित, गिल की छुट्टी, किशन रिटर्न और सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी.. Read More »

मितानिनों के माध्यम से कुष्ठ की सघन जांच और खोज अभियान जारी, सारंगढ़ जिले से कुष्ठ भगाने की तैयारी..

राज्य शासन के दिशा-निर्देश एवं कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन और सीएमएचओ डॉ. एफ आर निराला के मॉनिटरिंग पर जिले से कुष्ठ भगाने की तैयारी की गई है। इसके अंतर्गत कुष्ठ बीमारी की सघन जांच खोज अभियान जारी है।

मितानिनों के माध्यम से कुष्ठ की सघन जांच और खोज अभियान जारी, सारंगढ़ जिले से कुष्ठ भगाने की तैयारी.. Read More »

Scroll to Top