मोदी की गारंटी के तहत वेतन विसंगति दूर करने की मांग, सीएम और वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन..
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने वर्षों से लंबित वेतन विसंगति का मुद्दा उठाते हुए विधानसभा भवन में प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

