पुलिस जवानों के वेतन में करोड़ों का घोटाला, विभाग के ही जवानों ने लगा दी सेंध, 3 आरक्षक गिरफ्तार..
जगदलपुर पुलिस विभाग में करोड़ों रुपये के कथित वेतन घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाली बात यह है कि जिस विभाग पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के भीतर पुलिस कर्मियों के वेतन भुगतान में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है।

