सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस का बैंकों में विशेष सुरक्षा अभियान, सीसीटीवी, अलार्म और सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच..
जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बैंक परिसरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

