अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा कठोर कार्रवाई करेगी रायगढ़ पुलिस, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली गुण्डा और बदमाशों की परेड..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आदतन अपराधियों को अपराध की दुनिया से दूर कर मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को शहर के 100 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों, सजायाफ्ता एवं संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्तियों को पुलिस कार्यालय में तलब कर उन्हें अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जीने की सख्त समझाइश दी। एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी चिन्हित बदमाश अपराध से तौबा कर लें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें, अन्यथा किसी भी प्रकार की शिकायत या आपराधिक गतिविधि सामने आने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा कठोर कार्रवाई करेगी रायगढ़ पुलिस, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली गुण्डा और बदमाशों की परेड.. Read More »

ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, खरसिया-छाल-पुसौर में अवैध शराब जब्त, 5 गिरफ्तार..

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई की है। खरसिया, छाल और पुसौर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए महुआ और अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, खरसिया-छाल-पुसौर में अवैध शराब जब्त, 5 गिरफ्तार.. Read More »

धरना, प्रदर्शन, जुलूस पर लगा प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश, सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आदेश रहेगा लागू..

राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत शहर के अति व्यस्ततम मार्गों पर रैली, शोभायात्रा, जुलूस, धरना और अन्य प्रकार के प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है।

धरना, प्रदर्शन, जुलूस पर लगा प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश, सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आदेश रहेगा लागू.. Read More »

सरिया में रेत के अवैध परिवहन पर राजस्व और पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई जारी, 2 दिन में 12 ट्रैक्टर जब्त..

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार और बुधवार को कुल 12 ट्रैक्टर पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू और थाना की टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत से भरे वाहनों को सरिया थाना के सुरक्षार्थ में रखा है।

सरिया में रेत के अवैध परिवहन पर राजस्व और पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई जारी, 2 दिन में 12 ट्रैक्टर जब्त.. Read More »

सारंगढ़ में मौत का सिलसिला जारी : दर्राभाठा खार में पेड़ पर लटका मिला युवक का सड़ा गला शव, इलाके में सनसनी..

जिले में लगातार सामने आ रही मौत की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली सारंगढ़ क्षेत्र के दर्राभाठा खार इलाके में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। शव सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे अंदेशा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

सारंगढ़ में मौत का सिलसिला जारी : दर्राभाठा खार में पेड़ पर लटका मिला युवक का सड़ा गला शव, इलाके में सनसनी.. Read More »

पुलिस चौकी में एसीबी की रेड : 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, फरार एएसआई को भी दबोचा..

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर ने एक हादसे में बालक की मौत के मामले में मंगलवार को रिश्वत ले रहे बचरापोड़ी पुलिस चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई जीपी यादव को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ने बालक की हत्या के प्रकरण में पीडि़त को फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी।

पुलिस चौकी में एसीबी की रेड : 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, फरार एएसआई को भी दबोचा.. Read More »

Scroll to Top