वेदांता प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा 25 पहुंचा, रायपुर में एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, 3 की हालत अब भी नाजुक..
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, रायपुर के कालड़ा अस्पताल में भर्ती एक और घायल श्रमिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस मौत के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है


