रात में सड़क हादसे रोकने नई पहल, भारत माता चौक से हार्डी बायपास तक लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप..
रात के समय सड़क पर तीखे मोड़, डिवाइडर, पुल-पुलिया और बिना लाइट वाले भारी वाहन कई बार हादसे का कारण बन जाते हैं। इसे देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष पहल शुरू की है।
