नेशनल हाइवे पर लूट और हत्या करने वाला गिरोह बेनकाब, बिलासपुर पुलिस ने 6 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाइवे पर लूट और हत्या की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हत्या के एक मामले की जांच के दौरान बिलासपुर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर इस संगठित गिरोह तक पहुंच बनाई गई।
