बरमकेला जंगल में हुई लूट की वारदात का खुलासा, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..
थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने डकैती की बड़ी वारदात को कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे तथा एसडीओपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

