तमनार वन परिक्षेत्र में करेंट से हाथी की मौत प्रकरण में पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी, कुल संख्या हुई 10..
तमनार वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत के प्रकरण में वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।




